देश की खबरें | नंदकिशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ भाजपा विधायक नदंकिशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 16 नवंबर वरिष्ठ भाजपा विधायक नदंकिशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे।

सूत्रों ने बताया कि पटना साहिब से सातवीं बार विधायक चुने गए नंदकिशोर यादव को उनकी पार्टी के नेतृत्व ने इसकी सूचना दे दी है।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: डिंडीगुल जिले के पलानी इलाके में जमीन विवाद को लेकर चली गोली, 2 घायल: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बिहार में पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकारों में मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह पिछली सरकार में पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे।

सूत्रों के मुताबिक, सदन के अध्यक्ष का पद राजग गठबंधन के भीतर बनी आपसी सहमति के अनुसार भाजपा के खाते में गया है।

यह भी पढ़े | New Parliament Building: नए संसद भवन के निर्माण की तैयारियां शुरू, अक्टूबर 2022 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य.

सत्तारूढ़ गठबंधन में 74 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) 43 विधायकों के साथ इस गठबंधन में दूसरे नंबर है।

नंदकिशोर ने विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्य किया था जब नीतीश कुमार राजग से बाहर चले गए थे।

वह पूर्व में दो बार भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

हाल ही में संपन्न चुनावों में नंदकिशोर ने कांग्रेस के प्रवीण सिंह को 18,000 से अधिक मतों से हराकर सातवीं बार पटना साहिब सीट से जीतने में सफल हुए हैं।

नए मंत्रिमंडल में भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी बनाए गए हैं।

निवर्तमान विधानसभा में जदयू के विजय कुमार चौधरी सदन के अध्यक्ष हैं।

चौधरी ने नीतीश के मंत्रिमंडल में नए मंत्री के रूप में शपथ ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू