देश की खबरें | औरैया में एक लड़की का निर्वस्‍त्र शव मिला, कांग्रेस ने पुलिस पर शव लेकर भागने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. औरैया जिले में दिबियापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह बाजरे के खेत में 17 वर्षीय एक किशोरी का निर्वस्त्र शव पाया गया। किशोरी के परिजनों ने दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या का आरोप लगाया है।

औरैया (उप्र), तीन अक्‍टूबर औरैया जिले में दिबियापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह बाजरे के खेत में 17 वर्षीय एक किशोरी का निर्वस्त्र शव पाया गया। किशोरी के परिजनों ने दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या का आरोप लगाया है।

इस बीच, कांग्रेस ने पुलिस पर शव को आनन-फानन में लेकर भागने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने इसका खंडन किया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद औरैया की पुलिस अधीक्षक (एसपी) चारू निगम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच के लिए एसओजी और सर्विलांस के साथ पुलिस की 10 टीमों को लगाया है।

परिजनों के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गई थी और काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गयी और तब बाजरे के खेत में उसका शव पाया गया।

एसपी निगम ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसओजी एवं सर्विलांस टीम के साथ पुलिस की 10 टीमें लगाई गई हैं तथा थाने की टीम अलग से जुटी है। उन्होंने कहा कि वीडियोग्राफी के साथ मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उनके अनुसार जांच और पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे कार्यवाही की जाएगी।

इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव फैल गया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर परिक्षेत्र) प्रशांत कुमार, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। श्वान दस्ते की टीम से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस के अनुसारही परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा दिया गया।

कांग्रेस ने शव ले जाते हुए पुलिसकर्मियों और पीछे चल रही एक महिला का वीडियो साझा करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया '' उत्तर प्रदेश के औरैया में 17 साल की एक लड़की का निर्वस्त्र शव खेत में मिला। पुलिस पहुंची और शव को आनन-फानन में लेकर भागने लगी। बदहाल परिवार पीछे दौड़ रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में प्रदेश नंबर एक है। लेकिन कोई जंगलराज नहीं कहेगा।''

शव को पुलिस के द्वारा जबरन खींच कर ले जाने के आरोपों का एसपी चारू निगम ने खंडन करते हुए बताया है कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसने विधिक कार्यवाही करते हुए परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा और किसी भी तरह से पुलिस द्वारा शव को जबरन नहीं लिया गया है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने