देश की खबरें | संगीत नाटक अकादमी, ललित कला अकादमी पुरस्कार नौ अप्रैल को प्रदान करेंगे नायडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2018 के लिए 43 प्रख्यात कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप और संगीत नाटक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जबकि 2021 के लिए ललित कला अकादमी की फैलोशिप और राष्ट्रीय पुरस्कार 23 लोगों को दिए जाएंगे।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल वर्ष 2018 के लिए 43 प्रख्यात कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप और संगीत नाटक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जबकि 2021 के लिए ललित कला अकादमी की फैलोशिप और राष्ट्रीय पुरस्कार 23 लोगों को दिए जाएंगे।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शनिवार को आयोजित एक संयुक्त समारोह में फेलोशिप और पुरस्कार प्रदान करेंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, संगीत नाटक अकादमी ने प्रदर्शन कला के क्षेत्र में योगदान के लिए चार फैलो-जाकिर हुसैन, जतिन गोस्वामी और डॉ. सोनल मानसिंह और तिरुविदैमरुदुर कुप्पिया कल्याणसुंदरम को चुना है।

ललित कला अकादमी ने तीन कलाकारों - हिम्मत शाह, ज्योति भट्ट और श्याम शर्मा को प्रतिष्ठित फैलोशिप से सम्मानित करने के लिए चुना है।

तेरह प्रसिद्ध संगीतज्ञों को अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें मणि प्रसाद (हिंदुस्तानी संगीत), मधुप मुद्गल (हिंदुस्तानी संगीत), तरुण भट्टाचार्य (हिंदुस्तानी इंस्ट्रुमेंटल - संतूर), तेजेंद्र नारायण मजूमदार (हिंदुस्तानी इंस्ट्रुमेंटल - सरोद), अलामेलु मणि (कर्नाटिक संगीत), मल्लादी सुरीबाबू (कर्नाटिक संगीत), एस कासिम एवं एस बाबू (संयुक्त पुरस्कार, कर्नाटक वाद्य-नागस्वरम) और एच आशांगबी देवी (नाता संकीर्तन, मणिपुर) शामिल हैं।

राधा श्रीधर (भरतनाट्यम), इशिरा पारिख और मौलिक शाह (संयुक्त पुरस्कार- कथक), अखम लक्ष्मी देवी (मणिपुरी), पसुमूर्ति रामलिंग शास्त्री (कुचिपुड़ी), सुरुपा सेन (ओडिसी), टंकेश्वर हजारिका बोरबायन (सत्रिया), गोपिका वर्मा (मोहिनीअट्टम), तपन कुमार पटनायक (छाऊ) और दीपक मजूमदार (समकालीन नृत्य) सहित दस नर्तकों को पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

नाट्यकला के लिए आठ प्रख्यात कलाकारों का चयन किया गया है। इनमें नाटक लेखन के लिए राजीव नाइक और लालतलुआंगलियाना खियांगटे, संजय उपाध्याय (निर्देशन), सुहास जोशी (अभिनय), टीकम जोशी (अभिनय), स्वपन नंदी (माइम), भागवत ए एस नंजप्पा (यक्षगान), और ए एम परमेश्वरन कुट्टन चक्कियार (कुटियाट्टम) शामिल हैं।

पारंपरिक, लोक और जनजातीय संगीत के लिए पांच संगीतकारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें मालिनी अवस्थी (लोक संगीत- उत्तर प्रदेश), गाजी खान बरना (लोक संगीत - खरताल, राजस्थान), नरेंद्र सिंह नेगी (लोक संगीत- उत्तराखंड), निरंजन राज्यगुरु (लोक संगीत- गुजरात), सोमदत्त बट्टू (लोक संगीत-हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं।

प्रदर्शन कला के क्षेत्र में समग्र योगदान के लिए अकादमी पुरस्कार 2018 स्कॉलरशिप के लिए दीवान सिंह बजली और पुरु दधीच को प्रदर्शन कला में छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है।

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदर्शन कला के क्षेत्र में प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के साथ-साथ शिक्षकों और विद्वानों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय सम्मान हैं।

प्राप्तकर्ताओं का चयन अकादमी की सामान्य परिषद द्वारा किया जाता है, जिसमें इन विषयों के प्रतिष्ठित संगीतकार, नर्तक, थिएटर कलाकार और विद्वान शामिल होते हैं और भारत सरकार, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के नामांकित व्यक्ति होते हैं।

ललित कला अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है क्योंकि यह सबसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जो सम्मानित कलाकारों की प्रतिभा और क्षमता को प्रदर्शित करता है।

इस वर्ष आयोजित 62वीं राष्ट्रीय प्रदर्शनी राष्ट्रव्यापी स्तर पर उत्कृष्ट कलाकारों को प्रदर्शित करने का एक मंच है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा 9 अप्रैल को ललित कला अकादमी, नयी दिल्ली की दीर्घाओं में संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की उपस्थिति में किया जाएगा।

पुरस्कार समारोह के बाद, संगीत नाटक अकादमी ने 9 से 19 अप्रैल तक कमानी सभागार और मेघदूत परिसर, रवींद्र भवन में प्रदर्शन कला का एक महोत्सव निर्धारित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू