देश की खबरें | नायब सैनी सरकार ने माफिया के आगे ‘आत्मसमर्पण’ कर दिया है: कांग्रेस नेता सुरजेवाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को आरोप लगाया कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने माफिया और गैंगस्टर के सामने ‘‘आत्मसमर्पण’’ कर दिया है।

चंडीगढ़, 20 जुलाई कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को आरोप लगाया कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने माफिया और गैंगस्टर के सामने ‘‘आत्मसमर्पण’’ कर दिया है।

सरकार ने इस दावे को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि यह जनता में भय फैलाने और नागरिकों को गुमराह करने का प्रयास है।

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में हरियाणा अपराध में डूब गया है और भगवद् गीता की भूमि से ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसे माफिया की भूमि में बदल दिया गया है।

सुरजेवाला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया, ‘‘हरियाणा में गुंडों की बंदूकें राज कर रही हैं और सरकार की चुप्पी अपराधियों को संरक्षण दे रही है। हरियाणा में गुंडों की गोलियां अब कानून के राज पर हावी हो रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के तौर पर नायब सैनी पूरी तरह विफल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि नायब सैनी सरकार ने माफिया और गैंगस्टर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। हरियाणा का शासन ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के हाथों में सौंप दिया गया है।’’

उन्होंने सैनी से इस्तीफा देने की मांग की।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘अगर यह सरकार कानून और संविधान की रक्षा नहीं कर सकती, तो उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।’’

हरियाणा के पूर्व मंत्री ने कहा कि 11 साल पहले राज्य में भाजपा के सत्ता में आने से पहले अखबारों में खिलाड़ियों के पदक जीतने और बड़े निवेश की सुर्खियां छाई रहती थीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब मीडिया में केवल भर्ती पेपर लीक, भ्रष्टाचार, कर्मचारियों पर लाठीचार्ज और किसानों पर अत्याचार की खबरें ही देखने को मिल रही हैं।

इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि राज्य में अपराध के बारे में विपक्ष के दावे ‘‘भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से निराधार’’ हैं और ऐसी टिप्पणियां ‘‘जनता में भय फैलाने और नागरिकों को गुमराह करने के प्रयास के अलावा कुछ नहीं हैं’’।

उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने कानून और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम उठाए हैं।

सुरजेवाला ने हालांकि दावा किया कि भाजपा शासन में मादक पदार्थों का खतरा पूरे राज्य में फैल गया है, बेरोजगारी व्याप्त है, खनन माफिया अपना प्रभुत्व स्थापित कर रहा है और लोग बेलगाम नौकरशाही और भ्रष्टाचार का शिकार हो रहे हैं, जबकि गुंडे पैसे की उगाही कर रहे हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में ‘‘संगठित अपराध’’ अब ‘‘सबसे बड़ा उद्योग’’ बन गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि फरवरी 2025 में जब चंडीगढ़ में सात राज्यों के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की बैठक हुई थी, तब नायब सैनी सरकार ने खुद माना था कि हरियाणा में 80 गिरोह सक्रिय हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह, बंबीहा गिरोह, भाऊ गिरोह, कौशल चौधरी गिरोह, गोल्डी बराड़ गिरोह, राणा गिरोह, विकास गुलिया दुबई गिरोह, अरविंदर सिंह रिंदा गिरोह, आदर्श दीप सिंह गैंग खुलेआम फिरौती और जबरन वसूली में लिप्त हैं।’’

सुरजेवाला ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार हरियाणा में हर दिन तीन हत्याएं होती हैं।

उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के अनुसार, 2024 में हरियाणा में 966 हत्याएं हुईं। उन्होंने कहा कि एक साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 16,743 मामले दर्ज किये गये, यानी हर दिन 46 मामले।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख अभय सिंह चौटाला को जान से मारने की धमकी मिलने पर सुरजेवाला ने कहा, ‘‘यह एक गंभीर मुद्दा है। वह हमारे प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं, लेकिन वह एक राजनीतिक संगठन के प्रमुख हैं।’’

कांग्रेस नेता ने पिछले वर्ष हुई इनेलो नेता नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में भी कोई प्रगति नहीं होने की बात कही और इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘सरकार क्या कर रही है? मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं?’’

हालांकि, सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में अपराध दर में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, साइबर अपराध पर नियंत्रण और मादक पदार्थ माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए केंद्रित कार्रवाई की जा रही है। ये प्रयास हरियाणा को एक सुरक्षित और अधिक कानून का पालन करने वाला राज्य बनाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं।’’

प्रवक्ता ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार