देश की खबरें | नागपुर हिंसा: नितिन गडकरी ने की शांति की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार को हुई हिंसा के बीच लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

नागपुर, 17 मार्च केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार को हुई हिंसा के बीच लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

नागपुर से संसद सदस्य ने यह अपील ऐसे समय में की है जब औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समुदाय के पवित्र ग्रंथ को जलाये जाने की अफवाह के बाद मध्य नागपुर में सोमवार को तनाव उत्पन्न हो गया और पुलिस पर पथराव किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘नागपुर का इतिहास हमेशा से शांति का रहा है। मैं अपने सभी भाइयों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। अफवाहों पर विश्वास न करें और सड़कों पर न उतरें।’’

गडकरी ने लोगों से कानून-व्यवस्था और सद्भाव की परंपरा को बनाए रखने में प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सरकार गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

गडकरी ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट