देश की खबरें | नागपुर हिंसा : महाराष्ट्र कांग्रेस ने दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए समिति बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने नागपुर के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं की एक समिति गठित की।

मुंबई, 20 मार्च कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने नागपुर के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं की एक समिति गठित की।

विदर्भ क्षेत्र के सबसे बड़े शहर नागपुर के कई हिस्सों से सोमवार शाम उस समय बड़े पैमाने पर पथराव और आगजनी की खबरें आईं, जब यह अफवाह फैली कि छत्रपतिसंभाजी नगर जिले में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान आयत वाली एक चादर जलाई गई।

महाराष्ट्र कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि सपकाल की ओर से गठित समिति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे और वरिष्ठ नेता नितिन राउत, यशोमति ठाकुर, हुसैन दलवई तथा साजिद पठान शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि नागपुर जिला कांग्रेस प्रमुख एवं विधायक विकास ठाकरे को इस समिति का संयोजक, जबकि एआईसीसी सचिव प्रफुल पाटिल को समन्वयक बनाया गया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक बयान में कहा, “नागपुर में सोमवार रात हुई हिंसा और आगजनी राज्य की शान पर एक काला धब्बा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों ने राज्य में शांति भंग करने की कोशिश की। शांति और सामाजिक सद्भाव सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। समिति दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी और स्थानीय लोगों से बात करेगी।”

नागपुर हिंसा में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रैंक के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

पुलिस के मुताबिक, नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान और पांच अन्य के खिलाफ राजद्रोह और सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

हिंसा के तीन दिन बाद नागपुर शहर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू हटा लिया गया, जबकि कुछ हिस्सों में इसमें ढील दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\