देश की खबरें | नागपुर विस्फोटक फैक्टरी विस्फोट: कारखाना निदेशक और प्रबंधक गिरफ्तार, जमानत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नागपुर शहर के निकट विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में विस्फोट होने से छह श्रमिकों की मौत के एक दिन बाद शुक्रवार को कारखाना निदेशक और उसके प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में दोनों को जमानत मिल गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नागपुर, 14 जून महाराष्ट्र में नागपुर शहर के निकट विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में विस्फोट होने से छह श्रमिकों की मौत के एक दिन बाद शुक्रवार को कारखाना निदेशक और उसके प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में दोनों को जमानत मिल गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि ‘चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक जय शिवशंकर खेमका (49) और कारखाने के प्रबंधक सागर देशमुख को गिरफ्तार कर उन्हें आज यहां एक अदालत में पेश किया गया।

हिंगना के न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ने उन्हें 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी।

यह कारखाना नागपुर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर हिंगना थाना क्षेत्र के धमना गांव में है।

पुलिस के अनुसार विस्फोट बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे हुआ था। कुल नौ घायलों को शहर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था जिनमें से पांच महिलाओं और एक पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक विस्फोट के समय अधिकतर ये श्रमिक कारखाने की पैकेजिंग इकाई में काम कर रहे थे।

पुलिस ने कहा कि कारखाने के निदेशक और प्रबंधक के खिलाफ बृहस्पतिवार रात में भादंसं की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उसके अनुसार बाद में नागपुर के रामनगर निवासी खेमका और देशमुख को गिरफ्तार किया गया।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी अधिकारियों के साथ विस्फोट स्थल पर गये।

गडकरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ फैक्टरी प्रबंधन ने जान गंवाने वालों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये देने का वादा किया है जबकि राज्य सरकार 10-10 लाख रुपये देगी।’’

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेत्तिवार भी घटनास्थल पर गये। उन्होंने मांग की कि जान गंवाने वालों के परिवारों को 35 लाख रुपये का मुआवजा तथा 20,000 रुपये की मासिक पेंशन दी जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट