देश की खबरें | नागपुरः भाजपा के व्यापारिक संगठन ने कोविड-19 संबंधी महाराष्ट्र सरकार की पाबंदियों का किया विरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा व्यापारी आघाड़ी के तत्वाधान में शहर के कई हिस्सों में दुकानदारों ने गैर-जरूरी सामानों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों को बंद करने के महाराष्ट्र सरकार के निर्देश के विरूद्ध प्रदर्शन किया।

नागपुर (महाराष्ट्र), सात अप्रैल भाजपा व्यापारी आघाड़ी के तत्वाधान में शहर के कई हिस्सों में दुकानदारों ने गैर-जरूरी सामानों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों को बंद करने के महाराष्ट्र सरकार के निर्देश के विरूद्ध प्रदर्शन किया।

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगायी गयी नवीनतम पांबदियों के तहत गैर जरूरी सामानों एवं सेवाओं की बिक्री करने वाली दुकानें एवं प्रतिष्ठान 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे।

यहां इतवारी, कमल चौक और तीन नाल चौक बाजारों में दुकानदारों ने अपनी बंद दुकानों के बाहर प्रदर्शन किया।

पार्टी प्रवक्ता चंदन गोस्वामी ने बताया कि भाजपा के नगर प्रमुख प्रवीण दाटके के नेतृत्व में दुकानदारों ने भाजपा नागपुर व्यापारी आघाड़ी के तत्वाधान में अपनी दुकानों के सामने प्रदर्शन किया और उनके हाथों में सरकारी आदेश के विरूद्ध लिखे नारों की तख्तियां थीं।

उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के लिए जीएसटी में क्षतिपूर्ति और पाबंदियों में ढील की मांग करता है।

मंगलवार को पूरे राज्य में दुकानदारों एवं व्यापारियों ने ऐसा ही प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि सरकार के कदम से उनका लघु व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज