देश की खबरें | नागालिग की हत्या का आरोपी संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लखीमपुर खीरी (उप्र), 12 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

खीरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि खीरी पुलिस ने आरोपी सद्दाम को बुधवार की रात एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि सद्दाम ने सिंगाही इलाके में अपने ही गांव की रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी की कथित रूप से उस वक्त गला घोंटकर हत्या कर दी थी, जब वह इस सप्ताह की शुरुआत में मदरसे से घर लौट रही थी।

उन्होंने बताया कि यह घटना आठ अक्टूबर की है जब किशोरी तिकुनिया थाना क्षेत्र स्थित मदरसे से घर लौट रही थी, तो आरोपी सद्दाम भी उसके साथ-साथ आ रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने गलत इरादे से उसे जबरन गन्ने के खेत के अंदर ले गया, लेकिन लड़की ने विरोध किया और मदद के लिए चिल्लाई।

एसपी के मुताबिक लड़की के चिल्लाने से घबरा कर आरोपी ने अपना अपराध छुपाने के लिए लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि आठ अक्टूबर को नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद तिकुनिया पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था। नौ अक्टूबर को तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र में एक गन्ने के खेत से लड़की का शव बरामद किया गया था, जिसके चेहरे, आंखों और पैरों पर गंभीर चोटें थीं।

पुलिस के मुताबिक, हालांकि लड़की के माता-पिता ने उसका शील भंग करने के बाद हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन 10 अक्टूबर को चार डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में बलात्कार के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।

पुलिस उपाधीक्षक संदीप सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण 'गला घोंटना' बताया गया है।

एसपी ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छह पुलिस टीमों को लगाया था, निगरानी के दौरान अपराध के दिन मौके पर आरोपी सद्दाम की लोकेशन का पता चला, जिसके बाद पुलिस टीमों ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तेजी से कार्रवाई की।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार की रात आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी, और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी साहा ने कहा कि पुलिस जल्द ही इस संबंध में आरोप पत्र दाखिल करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि आरोपी को कड़ी सजा मिले।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड