देश की खबरें | नगालैंड : नगा क्लब की इमारत गिराने वाले दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएसएफ का धरना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'नगा स्टूडेंट्स फेडरेशन' (एनएसएफ) ने 'नगा क्लब' भवन में स्थित उसके कार्यालय को गिराने में शामिल दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को शांतिपूर्ण धरना दिया।
कोहिमा, 29 मई 'नगा स्टूडेंट्स फेडरेशन' (एनएसएफ) ने 'नगा क्लब' भवन में स्थित उसके कार्यालय को गिराने में शामिल दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को शांतिपूर्ण धरना दिया।
एनएसएफ के नेता, स्वयंसेवक और पूर्व नेता तख्तियां और बैनरों के साथ अपने गिराये गये कार्यालय के बाहर जमा हुए।
धरना दे रहे कुछ नेताओं ने अपने तख्तियों पर लिखा, "नगा क्लब की इमारत पर हमला करना नगा विरोधी कार्य है, रात में तोड़फोड़ करना आतंक का काम है।"
एनएसएफ के अध्यक्ष केगवेहुन टेप ने आरोप लगाया कि अपराधियों ने न केवल इमारत को ध्वस्त किया बल्कि उनका एनएसएफ के अधिकारियों को मारने का भी इरादा था क्योंकि अपराधियों ने कार्यालय के फर्नीचर और कंप्यूटरों को नुकसान पहुंचाने के लिए 'दाओस' (छुरा) और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया था।
उन्होंने कहा कि अगर छात्र समुदाय को न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
कोहिमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेलो टी आए ने कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस मामले को लेकर अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और शनिवार को घटना में इस्तेमाल की गई जेसीबी मशीन और एक मारुति जिप्सी को भी जब्त कर लिया है।
उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)