खेल की खबरें | नदीम और उत्कर्ष चमके, झारखंड के खिलाफ केरल के छह विकेट पर 276 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. झारखंड की शाहबाज नदीम और उत्कर्ष सिंह की स्पिन जोड़ी ने मिलकर पांच विकेट चटकाए लेकिन इसके बावजूद केरल की टीम मंगलवार को यहां रणजी ट्रॉफी क्रिकेट ग्रुप सी मैच के पहले दिन छह विकेट पर 276 रन बनाने में सफल रही।

रांची, 13 दिसंबर झारखंड की शाहबाज नदीम और उत्कर्ष सिंह की स्पिन जोड़ी ने मिलकर पांच विकेट चटकाए लेकिन इसके बावजूद केरल की टीम मंगलवार को यहां रणजी ट्रॉफी क्रिकेट ग्रुप सी मैच के पहले दिन छह विकेट पर 276 रन बनाने में सफल रही।

बाएं हाथ के स्पिनर नदीम (108 रन पर तीन विकेट) ने संजू सैमसन (72) और रोहन कुन्नुमल (50) सहित तीन विकेट चटकाए। ऑफ स्पिनर उत्कर्ष ने भी 43 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उन्होंने रोहन प्रेम (79) को पवेलियन भेजा।

हाल में भारत ए टीम में जगह बनाने वाले कुन्नुमल ने रोहन प्रेम के साथ पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

दिन का खेल खत्म होने पर अक्षय चंद्रन 39 जबकि सिजोमोन जोसेफ 28 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों अब तक 51 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।

बेंगलुरू में कर्नाटक की टीम निकिन जोस की 62 रन की पारी के बावजूद 40 ओवर के खेल के दौरान सेना के खिलाफ छह विकेट पर 148 रन बनाकर संकट में थी। सेना की ओर से दिवेश पठानिया ने 40 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

पुडुचेरी में मेजबान टीम ने सागर उदेशी (36 रन पर चार विकेट) और अंकित शर्मा (78 रन पर चार विकेट) की बदौलत छत्तीसगढ़ को 162 रन पर समेट दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से शाहनवाज हुसैन ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।

इसके जवाब में पुडुचेरी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने नौ ओवर में 17 रन तक दो विकेट गंवा दिए थे। दोनों विकेट अजय मंडल के खाते में गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\