ताजा खबरें | राज्यसभा में नड्डा ने अपने शब्द वापस लिए, खरगे से माफी मांगी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में मंगलवार को उस समय कांग्रेस सदस्यों ने भारी हंगामा किया जब सदन के नेता जेपी नड्डा ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बारे में एक आपत्तिजनक टिप्पणी की। हालांकि नड्डा ने बाद में अपने शब्द वापस ले लिए और खरगे से माफी मांगी।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई राज्यसभा में मंगलवार को उस समय कांग्रेस सदस्यों ने भारी हंगामा किया जब सदन के नेता जेपी नड्डा ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बारे में एक आपत्तिजनक टिप्पणी की। हालांकि नड्डा ने बाद में अपने शब्द वापस ले लिए और खरगे से माफी मांगी।

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर विषय पर सदन में चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अपना लंबा भाषण दिया। उनका भाषण समाप्त होने के बाद नड्डा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में कुछ ऐसी बातें की हैं, जो उनके जैसे कद के नेता (खरगे) के अनुकूल नहीं है।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता हैं और न केवल भाजपा बल्कि पूरे देश को इस पर गर्व हैं।

नड्डा ने आसन से मांग की कि प्रधानमंत्री के बारे में खरगे के आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया जाना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसा आपत्तिजनक शब्द कहा जिस पर कांग्रेस के सदस्य नाराज हो गए।

इस मुद्दे को लेकर सदन में कुछ देर हंगामा हुआ। उस शब्द पर आपत्ति जताते हुए खरगे ने मांग की कि नड्डा को माफी मांगनी चाहिए।

नड्डा ने कहा कि वह अपने शब्द वापस लेते हैं और अगर उनके किसी शब्द से खरगे आहत हुए हैं तो वह खेद जताते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘...मैंने अपने शब्द वापस लिए हैं। आपकी भावना को ठेस पहुंची है तो उसके लिए क्षमा भी मांगता हूं। लेकिन भावावेश में आप भी बहुत बह गए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज