देश की खबरें | नड्डा ने कांग्रेस को ‘परजीवी पार्टी’ करार दिया, कहा ‘गठबंधन सहयोगियों को ही कमजोर करती है पार्टी’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस को एक ‘परजीवी पार्टी’ करार दिया, जो दूसरों के वोटों की बैसाखी पर खड़ी है और गठबंधन सहयोगियों को कमजोर कर रही है।

पुरी (ओडिशा), 19 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस को एक ‘परजीवी पार्टी’ करार दिया, जो दूसरों के वोटों की बैसाखी पर खड़ी है और गठबंधन सहयोगियों को कमजोर कर रही है।

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा की ओडिशा इकाई की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “जिन लोगों ने संविधान को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई है वे ही सत्ताधारी दल को सिखा रहे हैं कि लोकतंत्र की रक्षा कैसे की जाए।”

नड्डा ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा, “कांग्रेस एक ‘परजीवी पार्टी’ बन गई है और दूसरों के वोटों की बैसाखी पर खड़ी है। जिन लोगों ने संविधान को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई है, वे अब हमें सिखा रहे हैं कि लोकतंत्र की रक्षा कैसे की जाए। राहुल गांधी को पता नहीं है कि उनकी दादी (इंदिरा गांधी) ने संविधान का किस अलग तरीके से इस्तेमाल किया था।”

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अतीत में 90 बार निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त किया जबकि केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कभी भी अन्य दलों की सरकारों को बर्खास्त नहीं किया है।

नड्डा ने ‘भारत के लोगों के बीच भाजपा की स्वीकार्यता’ पर प्रकाश डालते हुए दावा किया कि देश की 57 प्रतिशत आबादी भाजपा का समर्थन करती है और पार्टी की सरकारें देश के 58 प्रतिशत क्षेत्र में फैली हुई हैं।

नड्डा ने कहा, “हम (भाजपा) एक अखिल भारतीय पार्टी हैं, जिसकी 18 राज्यों में गठबंधन की सरकार हैं और इनमें से 13 में अकेले भाजपा की सरकार है। दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लद्दाख सहित 13 राज्यों में कांग्रेस शून्य है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ राज्यों में चुनाव जीतने के लिए अन्य दलों पर निर्भर है।

उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों की 64 लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था, जिसमें कांग्रेस केवल दो सीट पर जीत हासिल कर सकी जबकि भाजपा ने 62 सीटें जीतीं। ”

भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस का ‘स्ट्राइक रेट’ अकेले लड़े गए चुनावों में केवल 26 प्रतिशत है।

नड्डा ने कहा, “कांग्रेस केवल अन्य दलों के सहारे ही बची रह सकती है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\