देश की खबरें | नड्डा ने असम में चुनाव प्रचार की शुरुआत की, कहा-भाजपा 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को असम में पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में असम में सत्ता में लौटेगी और विधानसभा की 126 में से 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी। राज्य में कुछ ही महीने बाद विधानसभा का चुनाव होना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सिलचर (असम), 11 जनवरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को असम में पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में असम में सत्ता में लौटेगी और विधानसभा की 126 में से 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी। राज्य में कुछ ही महीने बाद विधानसभा का चुनाव होना है।

सिलचर में पुलिस परेड मैदान में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि 2016 में विधानसभा चुनाव में विजय के बाद से भाजपा ने जिला परिषद, पंचायत, क्षेत्रीय या स्वायत्त परिषदों के सभी चुनावों में जीत हासिल की है और अगले विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता में आएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से सभी वर्ग के लोगों और समूचे राज्य के सर्वांगीण विकास के कारण यह संभव हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार के कारण विभिन्न क्षेत्रों में सभी कार्यक्रमों के समुचित क्रियान्वयन में मदद मिली है।

नड्डा ने कहा, ‘‘समूचे देश में लोगों ने एक बार फिर मोदीजी में आस्था प्रकट की है जिसके कारण हर स्तर पर भाजपा को चुनावों में जीत मिली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लद्दाख, जम्मू कश्मीर, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर के हालिया चुनाव ने दिखा दिया कि लोग मोदीजी के विकास मॉडल का हिस्सा बनना चाहते हैं।’’

असम में इस साल मार्च-अप्रैल में चुनाव होना है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि असम की संस्कृति, और पहचान को अहमियत देने के कारण पार्टी को सफलता मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त