देश की खबरें | चंद्रयान-3 की सफलता के लिए नड्डा ने वैज्ञानिकों की क्षमता, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की ओर जोर देकर कहा कि दुनिया अब भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक शक्ति के रूप में पहचान रही है।
नयी दिल्ली, 23 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की ओर जोर देकर कहा कि दुनिया अब भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक शक्ति के रूप में पहचान रही है।
उन्होंने कहा कि भारत, मोदी के नेतृत्व में सफलता की नई उपलब्धियां रच रहा है और अपनी एक विशिष्ट पहचान बना रहा है। उन्होंने इस अभियान की सफलता को ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सही मंत्र करार दिया।
नड्डा ने कहा कि मोदी के अथक प्रयासों और हमारे वैज्ञानिकों की अपार क्षमता के बिना सफलता संभव नहीं थी।
उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम इस अविस्मरणीय क्षण के लिए प्रधानमंत्री मोदी की दिल से प्रशंसा करते हैं।’’
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा दिए गए प्रोत्साहन का उल्लेख करते हुए नड्डा ने कहा कि इसरो के कुल 89 उपग्रह प्रक्षेपण मिशनों में से 47 पिछले नौ साल के शासन के दौरान संचालित हुए।
उन्होंने कहा कि किसी अन्य सरकार ने इतना कुछ नहीं किया है और मोदी सरकार के तहत जारी अभियानों की संख्या पिछली संप्रग सरकार की तुलना में दोगुनी है।
भाजपा अध्यक्ष ने देश के मंगल मिशन मंगलयान की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के अंतरिक्ष मिशन का बजट अमेरिका, रूस और चीन की तुलना में काफी अधिक किफायती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)