खेल की खबरें | नडाल अमेरिकी ओपन से बाहर, पैर की चोट से उबरने के लिये पूरे सत्र में नहीं खेलेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से हारकर बाहर होने के बाद स्पेन के इस धुरधंर ने थकान के कारण विम्बलडन और तोक्यो ओलंपिक दोनों से हटने का फैसला किया था।

फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से हारकर बाहर होने के बाद स्पेन के इस धुरधंर ने थकान के कारण विम्बलडन और तोक्यो ओलंपिक दोनों से हटने का फैसला किया था।

नडाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘यह घोषणा करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है कि मैं 2021 सत्र के दौरान टेनिस खेलना जारी नहीं रख पाऊंगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जैसा कि आप जानते हो, मैं अपने पैर की वजह से पिछले साल से अब तक काफी परेशान हूं जिसके कारण मैंने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया। ’’

पैंतीस साल के नडाल ने कहा, ‘‘पिछले साल मैं अभ्यास नहीं कर सका और उस तरह की तैयारी नहीं कर सका जिसकी प्रतिस्पर्धी होने के लिये मुझे जरूरत थी और मैं जैसा चाहता था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह चोट नयी नहीं है। यह वही चोट है जो 2005 से चली आ रही है। उस समय डॉक्टर मेरे करियर के भविष्य के बारे में काफी नकारात्मक थे, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं ऐसा करियर बनाने में सफल रहा जिसके बारे में मैं सपना भी नहीं देख सकता था इसलिये मुझे पूरा भरोसा है कि मैं फिर से चोट से उबर जाऊंगा। ’’

नडाल ने कहा कि वह प्रत्येक दिन चोट से लड़ेंगे क्योंकि उन्हें भरोसा है कि उनके करियर में अभी ‘दो खूबसूरत वर्ष’ बचे हैं। नडाल ने अपने करियर में 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं जिससे वह जोकोविच और रोजर फेडरर की बराबरी पर हैं।

नडाल इस समय चौथी रैंकिंग पर काबिज हैं, उन्होंने इस साल क्लेकोर्ट पर बार्सिलोना और रोम में दो टूर्नामेंट जीते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\