खेल की खबरें | एक सेट गंवाने के बावजूद नडाल फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेरह बार के फ्रेंच ओपन चैम्पियन नडाल ने दसवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्त्जमैन को 6 . 3, 4 . 6, 6 . 4, 6 . 0 से हराया ।

तेरह बार के फ्रेंच ओपन चैम्पियन नडाल ने दसवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्त्जमैन को 6 . 3, 4 . 6, 6 . 4, 6 . 0 से हराया ।

नडाल तीसरे सेट में 4 . 3 से पीछे थे लेकिन लगातार नौ गेम जीतकर मैच अपने नाम किया ।

अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच या नौवी वरीयता प्राप्त माटेओ बेरेतिनी से होगा ।

दूसरा सेमीफाइनल दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी स्टेफानोस सिटसिपास और छठी रैंकिंग वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच होगा ।

अगले सप्ताह 35 वर्ष के होने जा रहे नडाल का रोलां गैरो पर रिकार्ड 105 . 2 का है ।

इससे पहले महिला वर्ग में मारिया सक्कारी ने गत चैम्पियन इगा स्वियातेक के फ्रेंच ओपन में 11 मैचों और 22 सेट के विजय अभियान को तोड़कर पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

17वीं वरीयता प्राप्त सक्कारी ने स्वियातेक को 6 . 4, 6 . 4 से मात दी । उनके अंतिम चार में पहुंचने से सुनिश्चित हो गया कि इस क्लेकोर्ट टूर्नामेंट में कोई नया ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बनेगा ।

सेमीफाइनल में चारों महिलायें पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम चार में पहुंची है । पेशेवर टेनिस के दौर में दूसरी बार ही ऐसा हुआ है । इससे पहले 1978 आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में सभी खिलाड़ी पहली बार अंतिम चार में पहुंचे थे ।

सक्कारी का सामना गैर वरीय बारबोरा क्रेसिकोवा से होगा जबकि अनास्तासिया पी की टक्कर तामारा जिदांसेक से होगी । बारबोरा ने 17 वर्ष की कोको गॉ को 7 . 6, 6 . 3 से मात दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\