खेल की खबरें | एन जगदीशन के शतक से तमिलनाडु को चंडीगढ पर बढत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीशन के इस सत्र में दूसरे शतक की मदद से तमिलनाडु ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन शुक्रवार को चंडीगढ पर बढत बना ली ।

कोयंबटूर, 26 जनवरी सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीशन के इस सत्र में दूसरे शतक की मदद से तमिलनाडु ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन शुक्रवार को चंडीगढ पर बढत बना ली ।

चंडीगढ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पूरी टीम 111 रन पर आउट हो गई । सर्वाधिक 28 रन कुणाल महाजन ने बनाये ।

तमिलनाडु के लिये संदीप वारियर और आर साइ किशोर ने तीन तीन विकेट लिये ।

जवाब में जगदीशन (नाबाद 108) और प्रदोष रंजन पॉल (87 नाबाद) ने दूसरे विकेट के लिये 176 रन जोड़े जिसकी मदद से तमिलनाडु ने एक विकेट पर 221 रन बना लिये ।

वलसाड़ में ग्रुप सी के एक अन्य मैच में आशुतोष शर्मा ने गुजरात के खिलाफ रेलवे के लिये 123 रन बनाये ।

रेलवे के लिये मोहम्मद सैफ ने 51 और साहब युवराज सिंह ने 83 रन का योगदान दिया । युवराज और आशुतोष ने सातवें विकेट के लिये 86 रन जोड़े । रेलवे की टीम 313 रन पर आउट हो गई ।

गुजरात के लिये चिंतन गाजा और सिद्धार्थ देसाई ने तीन तीन विकेट लिये ।

अगरतला में कर्नाटक ने त्रिपुरा के खिलाफ आठ विकेट पर 241 रन बनाये । किशन बेदाडे ने 62 रन की पारी खेली जबकि कप्तान मयंक अग्रवाल ने 51 रन बनाये ।

पोरवोरिम में गोवा की टीम पंजाब के खिलाफ 104 रन पर आउट हो गई । अर्जुन तेंदुलकर ने सर्वाधिक 23 रन बनाये । जवाब में पंजाब ने भी चार विकेट 95 रन पर गंवा दिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड