देश की खबरें | मुंबई के एक पार्क में रहस्यमयी ढांचा देखा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व भर में रहस्यमय तरीके से नजर आया और फिर गायब हो गया धातु का एकाश्म ढांचा बुधवार को उपनगरीय बांद्रा के जॉगर्स पार्क में देखा गया।
मुंबई, 10 मार्च विश्व भर में रहस्यमय तरीके से नजर आया और फिर गायब हो गया धातु का एकाश्म ढांचा बुधवार को उपनगरीय बांद्रा के जॉगर्स पार्क में देखा गया।
स्थानीय पार्षद आसिफ जकेरिया ने बुधवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया , ‘‘इसके एक तरफ संख्या अंकित है, आइए पता करने की कोशिश करें कि इसका क्या मतलब है।’’
यह इस तरह का दूसरा ढांचा है जो देश में देखा गया है। इसी तरह का एक अन्य ढांचा पिछले साल दिसंबर में अहमदाबाद के बगीचे में पाया गया था।
इस तरह का पहला ढांचा अमेरिका के यूटा में एक दूरदराज के खड्ड में पाया गया था। इस तरह के ढांचे करीब 30 देशों में देखे गये हैं।
पार्षद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस ढांचे पर प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के बारे में कूटबद्ध संदेश अंकित हैं।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)