RR vs LSG, IPL 2023 Match 26: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 154 रनों पर रोका, आर अश्विन और ट्रेंट बोल्ट ने की घातक गेंदबाजी

सुपरजाइंट्स की रन गति पर रविचंद्रन अश्विन (23 रन पर दो) और ट्रेंट बोल्ट (16 रन पर एक विकेट) ने अंकुश लगाया लेकिन टीम निकोलस पूरन (29) और मार्कस स्टोइनिस (21) के बीच पांचवें विकेट की 45 रन की साझेदारी से स्कोर 150 रन के पार पहुंचाने में सफल रही.

राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

जयपुर: सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स (Kyle Mayers) के अर्धशतक के बावजूद लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में बुधवार को यहां राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ सात विकेट पर 154 रन ही बना सकी. मायर्स (51) ने दो जीवनदान का फायदा उठाने वाले कप्तान लोकेश राहुल (KL Rahul) (39) के साथ पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई.

सुपरजाइंट्स की रन गति पर रविचंद्रन अश्विन (23 रन पर दो) और ट्रेंट बोल्ट (16 रन पर एक विकेट) ने अंकुश लगाया लेकिन टीम निकोलस पूरन (29) और मार्कस स्टोइनिस (21) के बीच पांचवें विकेट की 45 रन की साझेदारी से स्कोर 150 रन के पार पहुंचाने में सफल रही. RR vs LSG, IPL 2023 Match 26 Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 155 रनों का टारगेट, सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने खेली बेहतरीन अर्धशतकीय पारी

रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने सुपरजाइंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया जिसके बाद मेजबान टीम के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की. ट्रेंट बोल्ट ने पहला ओवर मेडन डाला जबकि चार ओवर में सुपरजाइंट्स 18 रन ही बना सके. इस बीच संदीप शर्मा की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने एक्सट्रा कवर पर लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल का आसान कैच टपकाया.

काइल मायर्स ने बोल्ट पर पारी का पहला छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में राहुल दूसरी बार भाग्यशाली रहे. इस बार मिड ऑफ पर जेसन होल्डर ने उनका कैच छोड़ा. सुपरजाइंट्स ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 37 रन बनाए.

मायर्स ने होल्डर पर छक्के के साथ आठवें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. युजवेंद्र चहल के अगले ओवर में मायर्स ने लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा जबकि राहुल ने भी गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया जिससे ओवर में 18 रन बने. राहुल हालांकि इसके बाद होल्डर की गेंद को लांग ऑन पर सीधे जोस बटलर के हाथों में खेलकर पवेलियन लौटे. उन्होंने 32 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का मारा.

बोल्ट ने अगले ओवर में आयुष बडोनी (01) को बोल्ड करके सुपरजाइंट्स को दूसरा झटका दिया. मायर्स ने चहल पर लगातार दो चौके और फिर एक रन के साथ 40 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. रविचंद्रन अश्विन के अगले ओवर में दीपक हुड्डा (02) बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डीप स्क्वायर लेग पर शिमरोन हेटमायर के हाथों लपके गए.

अश्विन ने इसी ओवर में मायर्स को बोल्ड करके सुपरजाइंट्स का स्कोर चार विकेट पर 104 रन किया. मायर्स ने 42 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के मारे. पूरन ने 19वें ओवर में होल्डर पर दो चौके और एक छक्के से 17 रन जुटाए. टीम ने संदीप शर्मा के अंतिम ओवर में पूरन और स्टोइनिस सहित तीन विकेट गंवाकर आठ रन जोड़े.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट