खेल की खबरें | मेरी बहन कैंसर से पीड़ित है, यह प्रदर्शन उसे समर्पित: आकाश दीप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भावुक आकाश दीप ने दूसरे टेस्ट में अपने शानदार प्रदर्शन को अपनी कैंसर से पीड़ित बहन को समर्पित करते हुए कहा, ‘हर बार जब गेंद अपने हाथ में लेता था तो उसके विचार मेरे दिमाग में आते। ’

बर्मिंघम, छह जुलाई भावुक आकाश दीप ने दूसरे टेस्ट में अपने शानदार प्रदर्शन को अपनी कैंसर से पीड़ित बहन को समर्पित करते हुए कहा, ‘हर बार जब गेंद अपने हाथ में लेता था तो उसके विचार मेरे दिमाग में आते। ’

आकाशदीप ने कहा, ‘‘मैंने इस बारे में किसी से बात नहीं की है, लेकिन दो महीने पहले मेरी बहन को कैंसर का पता चला था। वह मेरे प्रदर्शन से बहुत खुश होगी और उसके चेहरे पर मुस्कान आएगी। ’’

उन्होंने जियो हॉटस्टार पर चेतेश्वर पुजारा से बात करते हुए अपनी भावनाओं को नियंत्रित करते हुए कहा, ‘‘हर बार जब मैं गेंद लेता तो उसके विचार और तस्वीर मेरे दिमाग में आ जाती। यह प्रदर्शन उसे समर्पित है। मैं उसे बताना चाहता हूं, ‘बहन, हम सब तुम्हारे साथ हैं।’’

मैच के बारे में बात करते हुए वह खुश थे कि उन्होंने जो योजना बनाईं, वे कारगर रहीं। ’’

वह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेलने के बारे में नहीं सोचना चाहते जहां अगला टेस्ट 10 से 14 जुलाई तक खेला जाएगा क्योंकि वह अभी अपने मैच जीतने वाले प्रदर्शन का आनंद लेना चाहते है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लॉर्ड्स के लिए अपनी रणनीति के बारे में नहीं सोचा है। लेकिन यह यहां की रणनीति से बहुत अलग नहीं होगी। कुछ दिन ऐसे होंगे जब यह कारगर होगी और कुछ दिन ऐसे भी होंगे जब यह कारगर नहीं होगी। हमारा काम इस पर टिके रहना और अपनी प्रक्रिया पर भरोसा करना है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें