देश की खबरें | ‘मेरी इज्जत आपके हाथ में है’: उमर अब्दुल्ला की गांदरबल के मतदाताओं से भावुक अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को गांदरबल के लोगों से उनके लिए वोट देने की भावुक अपील करते हुए कहा कि उनकी इज्जत अब उनके हाथों में है।

गांदरबल (जम्मू कश्मीर), चार सितंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को गांदरबल के लोगों से उनके लिए वोट देने की भावुक अपील करते हुए कहा कि उनकी इज्जत अब उनके हाथों में है।

अब्दुल्ला ने इससे पहले निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक तरह से नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की इस निर्वाचन क्षेत्र में वापसी हुई है, जिसका उन्होंने 2008 से 2014 तक प्रतिनिधित्व किया था, जब वे पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री थे।

उन्होंने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले की बीरवाह विधानसभा सीट से 2014 का विधानसभा चुनाव जीता था, जबकि गांदरबल सीट अपने तत्कालीन पार्टी सहयोगी इश्फाक जब्बार के लिए छोड़ दी थी।

अब्दुल्ला ने 2024 का लोकसभा चुनाव बारामुला निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार इंजीनियर रशीद से हार गए थे।

अब्दुल्ला ने यहां नेशनल कान्फ्रेंस कार्यालय में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह 16 साल बाद फिर से गांदरबल आए हैं, इस उम्मीद के साथ कि वह निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘16 साल बाद मैं फिर से गांदरबल के लोगों के सामने इस उम्मीद के साथ आया हूं कि आप मुझे फिर से अपना विधायक और सेवक बनने का मौका देंगे।’’

मतदाताओं तक पहुंच बनाने के प्रयास में अब्दुल्ला ने करीब पांच मिनट का अपना भाषण कश्मीरी में दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड