देश की खबरें | मेरा प्रदर्शन मुंडे परिवार के एक साथ आने का नतीजा : धनंजय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता धनंजय मुंडे ने शनिवार को कहा कि परली विधानसभा सीट पर उनका प्रदर्शन मुंडे परिवार के एक साथ आने की ‘ताकत’ दर्शाता है।

छत्रपति संभाजीनगर, 23 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता धनंजय मुंडे ने शनिवार को कहा कि परली विधानसभा सीट पर उनका प्रदर्शन मुंडे परिवार के एक साथ आने की ‘ताकत’ दर्शाता है।

निर्वाचन आयोग की ओर से 23वें दौर की मतगणना के बाद जारी अद्यतन आंकड़ों में, शिंदे सरकार में कृषि मंत्री धनंजय परली में राकांपा (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार राजेसाहेब देशमुख से 1,38,241 मतों से आगे हैं।

परली विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगन नेता गोपीनाथ मुंडे का गढ़ हुआ करता था। हालांकि, भाजपा छोड़ अविभाजित राकांपा में शामिल होने वाले धनंजय ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में परली में गोपीनाथ मुंडे की बेटी और अपनी चचेरी बहन पंकजा मुंडे को हराया था।

पिछले साल जुलाई में राकांपा में बगावत के बाद धनंजय, अजित पवार के साथ एकनाथ शिंदे नीत महायुति सरकार में शामिल हो गए थे। इससे मुंडे परिवार महायुति के तहत एकजुट हो गया था, जिसमें भाजपा, राकांपा और शिवसेना शामिल हैं।

धनंजय ने संवाददाताओं से कहा, “मेरी जीत मुंडे परिवार के एक साथ आने की ताकत को दर्शाती है। पंकजा मुंडे ने मेरी खातिर वोट जुटाने के लिए बहुत मेहनत की। मुझे इतनी बड़ी बढ़त मिली, क्योंकि सभी समुदाय एक साथ आ गए।”

उन्होंने कहा, “विपक्ष ने मेरे खिलाफ साजिश रचने और लोगों को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की। यहां तक ​​कि एक राष्ट्रीय नेता (शरद पवार की तरफ इशारा करते हुए) ने परली में (उनकी हार का आह्वान करते हुए) एक रैली को संबोधित किया। विपक्ष ने ध्रुवीकरण के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन यह रंग नहीं लाया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान