खेल की खबरें | मेरा काम पीछे से विराट की मदद करना है : रहाणे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अजिंक्य रहाणे ने बतौर कप्तान आस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभायी थी लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली चुनौतीपूर्ण टेस्ट श्रृंखला में पीछे से विराट कोहली की मदद करना चाहेंगे।

चेन्नई, तीन फरवरी अजिंक्य रहाणे ने बतौर कप्तान आस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभायी थी लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली चुनौतीपूर्ण टेस्ट श्रृंखला में पीछे से विराट कोहली की मदद करना चाहेंगे।

रहाणे ने यह भी कहा कि शुक्रवार से यहां शुरू हो रही श्रृंखला में इंग्लैंड जैसी बेहतरीन टीम के खिलाफ आत्ममुग्धता की कोई जगह नहीं है।

आगामी मैचों से ही जून में लार्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड की प्रतिद्वंद्वी टीम का फैसला होगा।

रहाणे ने बुधवार को वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘मेरा काम पीछे से विराट की मदद करना है। मेरा काम अब सचमुच आसान है। जब विराट मुझसे कुछ भी पूछेगा तो मैं उसे बताऊंगा। विराट कप्तान था और वह पारिवारिक कारणों से स्वदेश लौटा था। इसलिये मैं आस्ट्रेलिया में कप्तान बना। ’’

इस सीनियर बल्लेबाज ने यह भी कहा कि आस्ट्रेलिया श्रृंखला में जीत अब उनके लिये बीती बात हो गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया में जीत अब बीती बात है। हम वर्तमान में हैं। हम इंग्लैंड की टीम का सम्मान करते हैं जिसने श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला जीती। हम अच्छी ब्रांड का क्रिकेट खेलना चाहते हैं और हम कुछ भी हलके में नहीं ले रहे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में अभी तीन-चार (पांच) महीने का समय है। ध्यान मौजूदा श्रृंखला पर होना चाहिए। न्यूजीलैंड काफी अच्छी खेली और वह फाइनल में पहुंचने की हकदार है। हम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान लगायेंगे। ’’

उप कप्तान ने टीम के संयोजन के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन संकेत दिया कि चेपॉक स्पिनरों के लिये मददगार पिच होगी।

जब उनसे पूछा गया कि स्पिनर अक्षर पटेल को टेस्ट पर्दापण दिया जायेगा तो उन्होंने कहा, ‘‘हम कल की ट्रेनिंग के बाद संयोजन पर फैसला करेंगे। भारतीय विकेट में हमेशा स्पिनरों के लिये कुछ न कुछ रहा है। हम खुद को मजबूत करेंगे। इंतजार करते हैं और देखते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी