देश की खबरें | मेरा ध्यान केवल कोविड-19 को नियंत्रित करने पर ध्यान केन्द्रित है: येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर ही उन्हें पद से हटाने के प्रयास किए जाने की अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि उनका ध्यान केवल वैश्विक महामारी कोविड-19 को नियंत्रित करने पर केन्द्रित है और लोगों के हितों की रक्षा करना अभी उनकी प्राथमिकता है।

Corona

बेंगलुरु, 27 मार्च कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर ही उन्हें पद से हटाने के प्रयास किए जाने की अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि उनका ध्यान केवल वैश्विक महामारी कोविड-19 को नियंत्रित करने पर केन्द्रित है और लोगों के हितों की रक्षा करना अभी उनकी प्राथमिकता है।

उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का प्रयास करने वालों पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली गए थे वे जवाब लेकर वापस लौट आए हैं।

उन्होंन कहा कि कोविड-19 स्थिति से निपटना सभी मंत्रियों तथा विधायकों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ मैं केवल कोविड-19 को नियंत्रित करने पर ध्यान केन्द्रित कर रहा हूं और लोगों के हितों की रक्षा करना मेरी प्राथमिकता है।’’

उन्होंने कहा कि जो कुछ विधायक दिल्ली गए थे उन्हें उच्च कमान ने उचित जवाब देकर वापस भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि जब लोग तनाव में हैं और कोविड-19 की वजह से होने वाली मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं, तो विधायकों, मंत्रियों तथा सभी की प्राथमिकता इसे नियंत्रित करना होनी चाहिए।

राज्य में कोविड-19 की दूसरी लहर के कहर के बीच बुधवार को ऐसी अटकलें आने लगी थी कि सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कुछ मंत्रियों और विधायकों ने पहली बार इस तरह के कदमों को खुले तौर पर स्वीकार किया, ताकि कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता को हटाने को लेकर दबाव बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कई विधायकों ने इस तरह के बदलाव की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 78 वर्षीय दिग्गज नेता अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और दो साल बाद अगले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व भी करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\