देश की खबरें | एमवीए सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही: दानवे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि उद्धव ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार सभी मोर्चों पर विफल है और अपनी विफलता को छुपाने के लिए वह केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद, 29 नवंबर केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि उद्धव ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार सभी मोर्चों पर विफल है और अपनी विफलता को छुपाने के लिए वह केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए शुरू किए गए सभी योजनाओं को रोक दिया।

यह भी पढ़े | Chandra Grahan 2020: 30 नवंबर को उपच्छाया चंद्रग्रहण से ’खोया-खोया’ नजर आएगा पूनम का चांद.

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की एमवीए सरकार ने शनिवार को कार्यालय में एक साल पूरा कर लिया है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ राज्य सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। महाराष्ट्र में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान, मतदाताओं ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को जनमत दिया था लेकिन यह सरकार सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी की वजह से सत्ता में आई।’’

यह भी पढ़े | Bihar: पटना में लूटपाट के दौरान महिला की सिर में मारी गोली, हुई मौत.

उन्होंने दावा किया, ‘‘ मैं उस समय भाजपा का राज्य इकाई का प्रमुख था। पार्टी ने शिवसेना से मुख्यमंत्री पद साझा करने के संबंध में कोई वादा नहीं किया था।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ हालांकि शिवसेना ने उस वादे को पूरा करने की मांग की, जो कभी किया ही नहीं गया था। यह राज्य में किसानों को मदद करने का अपना वादा भूल चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य सरकार ने बारिश प्रभावित किसानों की मदद के लिए 10,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। लेकिन इनमें से आधे पैकेज की राशि सड़क, पुल और इमारतों और अन्य ढांचों पर खर्च की जाएगी और किसानों को सिर्फ आधी राशि ही मिलेगी।’’

दानवे ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार महिलाओं की रक्षा करने में विफल रही है।

उन्होंने राज्य में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर भी राज्य सरकार की निंदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार सही समय पर अपना प्रतिनिधि अदालत में नहीं भेज सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\