देश की खबरें | मुजफ्फरनगर: आर्थिक तंगी के चलते ट्रक चालक की दो पत्नियों ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर के कोतवाली इलाके में एक ट्रक चालक की दो पत्नियों ने रविवार को कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

मुजफ्फरनगर (उप्र), चार सितंबर मुजफ्फरनगर के कोतवाली इलाके में एक ट्रक चालक की दो पत्नियों ने रविवार को कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

परिजन के अनुसार, आर्थिक तंगी के चलते महिलाओं ने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मिमलाना रोड मोहल्ले में ट्रक चालक जावेद (45) की पहली पत्नी अफसाना (35) और दूसरी पत्नी हिना (26) ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि दोनों महिलाओं ने जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्‍होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जावेद ने पुलिस को बताया कि दस्‍तावेज पूरे न होने की वजह से चार माह पहले उसके ट्रक को जब्त कर लिया गया था, जिसके बाद से उसके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था।

उसने बताया कि 10 वर्ष पहले उसकी शादी अफसाना से हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। उसने कहा कि उसने एक साल पहले हिना के साथ शादी की और दोनों पत्नियों को एक-दूसरे से कोई समस्या नहीं थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते दोनों ने यह कदम उठा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\