जरुरी जानकारी | सरसों, सोयाबीन डीगम और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों, मूंगफली, सोयाबीन डीगम और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार देखने को मिला।

नयी दिल्ली, 29 मई विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों, मूंगफली, सोयाबीन डीगम और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार देखने को मिला।

बाजार सूत्रों ने कहा कि तिलहनों के आयात शुल्क मूल्य की घोषणा कारोबारियों की अपेक्षा के अनुकूल नहीं है। उनकी मांग है कि आयात शुल्क मूल्य का निर्धारण बाजार भाव के अनुरूप किया जाना चाहिये क्योंकि ऐसा न होने से सरकार को राजस्व की हानि के साथ किसानों को भी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सोयाबीन की आवक बढ़ने से स्थानीय किसानों को नुकसान है इसलिए सरकार को सोयाबीन डीगम पर आयात शुल्क में वृद्धि करनी चाहिये।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

किसानों द्वारा औने पौने दाम पर बिकवाली रोकने तथा इसकी वजह से बाजार में कम आवक के कारण सरसों और मूंगफली जैसे देशी तेलों की कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

शुक्रवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

सरसों तिलहन - 4,500- 4,550 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 4,845- 4,895 रुपये।

वनस्पति घी- 945 - 1,050 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,980 - 2,030 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,330 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,520 - 1,665 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,590 - 1,710 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 10,000 - 13,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 8,600 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,500 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 7,450 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 6,600 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,550 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,050 रुपये।

पामोलीन कांडला- 7,250 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,860- 3,910 लूज में 3,660--3,710 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट