जरुरी जानकारी | सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मलेशिया एक्सचेंज में तेजी के रुख के बीच जाड़े की मांग बढ़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तथा सीपीओ एवं पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दिखा। मूंगफली तेल-तिलहन, बिनौला और सोयाबीन तिलहन सहित बाकी तेल-तिलहनों के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी मलेशिया एक्सचेंज में तेजी के रुख के बीच जाड़े की मांग बढ़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तथा सीपीओ एवं पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दिखा। मूंगफली तेल-तिलहन, बिनौला और सोयाबीन तिलहन सहित बाकी तेल-तिलहनों के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज आज बंद था जबकि मलेशिया एक्सचेंज में 1.5 प्रतिशत की तेजी थी। मलेशिया एक्सचेंज में तेजी की वजह से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दिखा।

सूत्रों ने कहा कि सीपीओ के भाव तेज होने से सोयाबीन तेल कीमतों में भी सुधार आया जिसके हल्का तेल होने के बावजूद सीपीओ से कमजोर भाव हैं।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन दाना, मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला के भाव अपरिवर्तित बंद हुए।

उन्होंने कहा कि सरसों की उपलब्धता काफी कम है। देश में लगभग 5-7 हजार की संख्या में मौजूद छोटी सरसों तेल मिलों की ओर से सरसों की मांग बढ़ रही है। इन छोटी मिलों की प्रति मिल दैनिक औसत खपत पांच से पंद्रह बोरी की है। सरसों खल की उपलब्धता कम होने के साथ इसके खल की मांग भी बढ़ी है और सरसों खल के दाम में 25 रुपये के बीच वृद्धि हुई है। वैसे भी सर्दियों में सरसों तेल की मांग अधिक होती है।

उन्होंने कहा कि जाड़े की मांग होने और स्टॉक बेहद कम होने से सरसों तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया। आगरा कोटा में सरसों दाने का भाव 8,500 रुपये से बढ़ाकर 8,600 रुपये क्विंटल कर दिया गया। जिससे सरसों तेल-तिलहनों के भाव काफी मजबूत हो गये। नयी परिपक्व फसल आने के बाद मार्च के आरंभ तक सरसों की स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,405 - 8,435 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,840 - 5,930 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,910 - 2,035 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,550 -2,675 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,730 - 2,845 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,850 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,600 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,400

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,200 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,000 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,550 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,450 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,475 - 6,500, सोयाबीन लूज 6,315 - 6,365 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड