जरुरी जानकारी | मंहगा बैठने के कारण सरसों तेल-तिलहन में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोयाबीन और पामोलीन तेल से मंहगा बैठने के कारण घरेलू बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों की मांग प्रभावित होने से सरसों तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट देखने को मिली। वहीं पैसों की तंगी के कारण आयातकों द्वारा आयातित सोयाबीन डीगम तेल की बिक्री लागत से कम दाम पर करने से सोयाबीन तेल कीमतों में भी गिरावट आई।

नयी दिल्ली, पांच जून सोयाबीन और पामोलीन तेल से मंहगा बैठने के कारण घरेलू बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों की मांग प्रभावित होने से सरसों तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट देखने को मिली। वहीं पैसों की तंगी के कारण आयातकों द्वारा आयातित सोयाबीन डीगम तेल की बिक्री लागत से कम दाम पर करने से सोयाबीन तेल कीमतों में भी गिरावट आई।

दूसरी ओर सुस्त और सुस्त कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम पूर्वस्तर पर स्थिर बने रहे।

मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट का रुख रहा जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार का रुख है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार की ओर से सहकारी संस्थाएं मध्य प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में भी सरसों के पुराने स्टॉक की बिक्री के बारे में सोच रही है। सरसों के आगे का रुख इस बिक्री से भी तय होगा। सरसों के थोक दाम सोयाबीन और पामोलीन से 20-25 रुपये किलो अधिक बैठता है जिसकी वजह से इसकी मांग कुछ कमजोर है जो सरसों तेल-तिलहन में गिरावट आने का मुख्य कारण है। गिरावट रहने के बावजूद अभी भी सरसों के हाजिर दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक ही हैं।

उन्होंने कहा कि आयातक पैसों की तंगी और बैंकों का ऋणसाख पत्र को बनाये रखने की मजबूरी में, आयातित तेल को लागत से कम दाम पर बेच रहे हैं जिस वजह से सोयाबीन तेल कीमतों में भी गिरावट रही।

सूत्रों ने कहा कि पाम-पामोलीन का दाम सोयाबीन के आसपास यानी मंहगा बना हुआ है और इस दाम पर मांग बढ़ना मुश्किल ही है। जब सोयाबीन सस्ता है तो पाम-पामोलीन कौन खरीदेगा। सुस्त एवं नीरस कारोबार जैसी इस स्थिति के कारण पाम-पामोलीन सहित मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,625-6,675 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,650-6,025 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,210-2,510 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,460-2,560 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,460-2,595 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,525 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,350 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,250 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,425-4,475 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,175-4,225 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिनेत्री सोनम पंडित का वीडियो वायरल; इंटरनेट पर मची धूम, 'मेरे साई' फेम एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

Sarla Maheshwari Dies: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी नहीं रहीं, 71 साल की उम्र में दिल्ली में निधन; लोगों ने जताया दुख

\