जरुरी जानकारी | मांग बढ़ने से सरसों तेल में सुधार, आयात शुल्क मूल्य बढ़ने से विदेशों में भाव नरम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयात शुल्क मूल्य में सोमवार रात की गई बढ़ोतरी से विदेशी बाजारों में गिरावट का रुख रहा। जबकि स्थानीय मांग बढ़ने के कारण दिल्ली तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार देखा गया।

नयी दिल्ली, एक जून आयात शुल्क मूल्य में सोमवार रात की गई बढ़ोतरी से विदेशी बाजारों में गिरावट का रुख रहा। जबकि स्थानीय मांग बढ़ने के कारण दिल्ली तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार देखा गया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि आयात शुल्क मूल्य बढ़ाये जाने का तेल कीमतों पर कोई विशेष असर नहीं दिखा लेकिन मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत की गिरावट देखी गई। सीपीओ के आयात शुल्क मूल्य में आठ रुपये प्रति क्विन्टल बढ़ाये गये जबकि सोयाबीन डीगम के आयात शुल्क मूल्य में 340 रुपये क्विन्टल की बढ़ोतरी की गई। इस वृद्धि का आयात पर कोई विशेष असर नहीं हुआ लेकिन सरकार को राजस्व लाभ जरूर होगा।

उन्होंने कहा कि आयात शुल्क मूल्य बढ़ने से मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत की गिरावट रही जिससे सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं।

दूसरी ओर आठ जून से सरसों में दूसरे तेलों के मिश्रण पर रोक लगाने के सरकार के फैसले से पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में सरसों तेल की मांग बढ़ गई है। बाजार सूत्रों का कहना है कि इन राज्यों में अचार बनाने वालों की मांग आने लगी है। राजस्थान में भी सरसों तेल की मांग निरंतर बढ़ रही है। इस बढ़ती मांग के चलते सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार दर्ज किया गया।

सूत्रों का कहना है कि सोयाबीन की ऐन बिजाई के समय आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि एक अच्छा संकेत है जो देशी तेल तिलहन उत्पादक किसानों का हौसला बढ़ायेगा।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को तिलहन उत्पादन पर अधिक ध्यान देना चाहिये। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सोयाबीन के अच्छे दाने की किल्लत है। सरकार को सोयाबीन बिजाई के लिये उत्तम बीज की व्यवस्था करनी चाहिये।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,275 - 7,325 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,670 - 5,715 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,800 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,235 - 2,265 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,310 -2,360 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,410 - 2,510 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,000 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,850 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,700 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,550 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,200 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,400 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,200 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,600 - 7,650, सोयाबीन लूज 7,550 - 7,600 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\