जरुरी जानकारी | त्योहारी मांग से सरसों और सीपीओ में सुधार, बाकी भाव पूर्ववत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. त्योहारी मांग के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों दाना और उसके तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। जबकि सस्ते आयातित तेल सीपीओ के बेपड़ता कारोबार के कारण इस तेल की कीमत में भी सोमवार के मुकाबले सुधार आया लेकिन मौजूदा भाव अभी भी खरीद मूल्य से कम है।

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर त्योहारी मांग के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों दाना और उसके तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। जबकि सस्ते आयातित तेल सीपीओ के बेपड़ता कारोबार के कारण इस तेल की कीमत में भी सोमवार के मुकाबले सुधार आया लेकिन मौजूदा भाव अभी भी खरीद मूल्य से कम है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि देश में बड़े तेल आयातकों के ‘ब्रोकर्स’ (बिचौलियों) ने 30 अक्टूबर को सीपीओ के आयात शुल्क में कमी किये जाने की अफवाह फैला रखी है ताकि देश में आयात कम हो और मांग बढने पर वे खुद इसका फायदा ले सकें। उन्होंने कहा कि इन्हीं अफवाह फैलाने वाले बिचौलियों ने वायदा कारोबार में सीपीओ और सरसों के भाव को हाजिर भाव से क्रमश: 500 रुपये और 300 रुपये क्विन्टल नीचे चला रखा है। वायदा कारोबार में सीपीओ के नवंबर डिलिवरी अनुबंध का भाव 8,190 रुपये क्विन्टल चला रखा है जबकि इसका हाजिर भाव 8,240 रुपये क्विन्टल है। लेकिन नवंबर से आयात शुल्क मूल्य के हिसाब से इसका खरीद भाव मुनाफा जोड़कर 8,700 रुपये क्विन्टल बैठता है।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | ‘मनुस्मृति’ विवाद : पुलिस ने भाजपा नेता खुशबू सुंदर को हिरासत में लिया.

उन्होंने कहा कि ये बिचौलिये गलत रूप से अफवाहें फैला कर बाजार खराब करते आये हैं और इन्होंने देश को कभी भी तिलहन के मामले में आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे अफवाह फैलाकर बाजार को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी।

मांग बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश, आगरा की सलोनी मंडी में मंगलवार को सरसों का भाव 6,550 रुपये क्विन्टल कर दिया गया है। त्योहारी मांग होने और स्टॉक कम होने से सरसों दाना सहित इसके तेल कीमतों में सुधार आया।

यह भी पढ़े | QR Code Rule Change: दुकानदारों और व्यापारियों को 31 मार्च तक पूरा करना होगा ये काम, रिजर्व बैंक ने बदला क्यूआर कोड का नियम.

सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली और सोयाबीन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,010 - 6,060 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,575- 5,625 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,100 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,170 - 2,230 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,120 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,830 - 1,980 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,950 - 2,060 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,700 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,350 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 9,500 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,270 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,400 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,700 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,800 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,350 - 4,375 लूज में 4,220 -- 4,250 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू