जरुरी जानकारी | चालू रबी सत्र में सरसों का रकबा 22 प्रतिशत बढ़ा: कृषि मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेपसीड/सरसों की फसल का रकबा 22.46 प्रतिशत बढ़कर 88.54 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि चालू रबी सत्र 2021-22 में गेहूं फसल का रकबा थोड़ा कम है। कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर रेपसीड/सरसों की फसल का रकबा 22.46 प्रतिशत बढ़कर 88.54 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि चालू रबी सत्र 2021-22 में गेहूं फसल का रकबा थोड़ा कम है। कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

गेहूं की बुवाई शुक्रवार तक 325.88 लाख हेक्टेयर में की गई है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 329.11 लाख हेक्टेयर थी। गेहूं जैसे रबी की मुख्य फसल की बुवाई अक्टूबर में शुरू होती है और अप्रैल से कटाई शुरू होती है।

आंकड़ों के अनुसार, तिलहन का कुल रकबा 31 दिसंबर, 2021 तक तेजी से बढ़कर 97.07 लाख हेक्टेयर हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 80.64 लाख हेक्टेयर था।

समीक्षाधीन अवधि में तिलहन में रेपसीड और सरसों का अधिकतम रकबा लगभग 88.54 लाख हेक्टेयर था, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 72.30 लाख हेक्टेयर था। आंकड़ों से पता चलता है कि इस अवधि में मूंगफली का रकबा 3.64 लाख हेक्टेयर, अलसी 2.57 लाख हेक्टेयर, सूरजमुखी 1.01 लाख हेक्टेयर, कुसुम 0.68 लाख हेक्टेयर, तिल 0.30 लाख हेक्टेयर और अन्य तिलहन 0.33 लाख हेक्टेयर पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

सरसों की फसल के क्षेत्र में वृद्धि एक सकारात्मक संकेत है क्योंकि देश अपनी घरेलू आवश्यकता के 60 प्रतिशत जरूरत को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर है और वैश्विक मूल्य वृद्धि की स्थिति के बीच खुदरा कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए संघर्ष कर रहा है।

अन्य प्रमुख रबी फसलों के मामले में, दलहन बुवाई का रकबा 31 दिसंबर, 2021 को 152.62 लाख हेक्टेयर में थोड़ा कम रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 154.04 लाख हेक्टेयर था।

मुख्य रबी दलहन चना 107.69 लाख हेक्टेयर के थोड़े अधिक रकबे में बोया गया है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह रकबा 105.68 लाख हेक्टेयर था।

चालू फसल वर्ष 2021-22 (जुलाई-जून) के रबी सत्र में अभी तक मसूर की बुवाई का रकबा 16.76 लाख हेक्टेयर में थोड़ा अधिक है, जबकि मटर 9.61 लाख हेक्टेयर में, उड़द बीन 5.66 लाख हेक्टेयर में और मूंग 2.29 लाख हेक्टेयर में बोया गया है।

मोटे एवं पोषक अनाज के तहत बुवाई का रकबा कम है। इनके कुल खेती का रकबा पहले के 46.19 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 45.05 लाख हेक्टेयर ही है। इस रबी सत्र में अब तक ज्वार की बुवाई 23.17 लाख हेक्टेयर में की गई है जो एक साल पहले की अवधि के 26.05 लाख हेक्टेयर से कम है, जबकि मक्का की बुवाई 12.89 लाख हेक्टेयर के मुकाबले बढ़कर 14.80 लाख हेक्टेयर की गई है।

आंकड़ों से पता चलता है कि 2021-22 के रबी सत्र में अब तक सभी रबी फसलों का कुल रकबा बढ़कर 634.68 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो एक साल पहले की अवधि में 625.04 लाख हेक्टेयर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी