खेल की खबरें | मुसेट्टी और रूण नेशनल बैंक ओपन के अगले दौर में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुसेट्टी ने ऑस्ट्रेलियाई क्वालीफायर जेम्स डकवर्थ को 7-5, 6-1 से, जबकि रूण ने जियोवानी एमपेट्शी पेरीकार्ड को 7-6 (7), 6-3 से हराया।
मुसेट्टी ने ऑस्ट्रेलियाई क्वालीफायर जेम्स डकवर्थ को 7-5, 6-1 से, जबकि रूण ने जियोवानी एमपेट्शी पेरीकार्ड को 7-6 (7), 6-3 से हराया।
इस मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को पहले दौर में बाई मिली थी।
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर, दूसरे नंबर के कार्लोस अल्काराज़, पांचवें नंबर के जैक ड्रेपर और छठे नंबर के नोवाक जोकोविच अमेरिकी ओपन की तैयारी के सिलसिले में महत्वपूर्ण इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं।
आठवीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड, 11वीं वरीयता प्राप्त करेन खाचानोव, 14वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस्को सेरुंडोलो और गत विजेता 18वीं वरीयता प्राप्त एलेक्सी पोपिरिन भी अपने-अपने मैच जीतने में सफल रहे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)