विदेश की खबरें | मस्क ने मोदी को ‘एक्स’ पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बनने पर बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर होने पर बधाई दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 20 जुलाई टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर होने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री इस समय ‘एक्स’ पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं।

एक्स कॉर्प के मालिक मस्क ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बनने पर बधाई!”

प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक्स’ पर अब करीब 10 करोड़ एक लाख फॉलोअर हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में, सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इस बड़ी उपलब्धि को प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' खाते पर खुशी जाहिर कि और कहा, ‘‘एक्स पर दस करोड़! इस जीवंत माध्यम पर आकर और चर्चा, बहस, अंतर्दृष्टि, लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना और बहुत कुछ का आनंद लेते हुए खुश हूं।’’

उन्होने आगे लिखा, ‘‘भविष्य में भी इसी प्रकार से लोगों से जुड़े रहने को उत्सुक हूं।’’

बड़ी संख्या में फॉलो किए जाने वाले अन्य शासनाध्यक्षों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (3.81 करोड़) और तुर्की के रजब तैयब एर्दोआन (2.15 करोड़) शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी क्रमश: लगभग 2.5 करोड़ सब्सक्राइबर और 9.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर के साथ प्रभावशाली उपस्थिति रखते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\