देश की खबरें | पंडित भीमसेन जोशी के नाम पर आकाशवाणी का संगीत महोत्सव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को घोषणा की कि प्रतिष्ठित आकाशवाणी संगीत समारोह का नाम भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी के नाम पर रखा जाएगा।

नयी दिल्ली, छह फरवरी सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को घोषणा की कि प्रतिष्ठित आकाशवाणी संगीत समारोह का नाम भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी के नाम पर रखा जाएगा।

संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक उन्होंने शनिवार को पुणे में पंडित भीमसेन जोशी शताब्दी स्मारक कार्यक्रम में यह घोषणा की।

इसमें कहा गया कि आकाशवाणी संगीत के नियमित प्रसारणों के अलावा अपने शास्त्रीय संगीत के शौकीन श्रोताओं के लिये आकाशवाणी संगीत सम्मेलन का आयोजन करता है जिसमें देश भर के प्रख्यात कलाकार हिस्सा लेते हैं।

इस मौके पर जावड़ेकर ने कहा, “दूरदर्शन और आकाशवाणी ने पंडित भीमसेन जोशी के संगीत के विशाल खजाने के दरवाजे आम लोगों के लिये खोल दिये हैं। ये रिकॉर्डिंग अब यू-ट्यूब पर उपलब्ध हैं और सूचना प्रसारण मंत्रालय इन्हें देश भर में बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।”

पंडित भीमसेन जोशी को 2009 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता शरद पवार और विनय सहस्त्रबुद्धे भी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\