देश की खबरें | संगीतकार एआर रहमान को अस्पताल से छुट्टी मिली, प्रशंसकों ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संगीतकार ए आर रहमान को शरीर में पानी की कमी के कारण रविवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत अब ठीक है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। रहमान के परिवार ने यह जानकारी दी।

चेन्नई, 16 मार्च संगीतकार ए आर रहमान को शरीर में पानी की कमी के कारण रविवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत अब ठीक है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। रहमान के परिवार ने यह जानकारी दी।

रहमान के प्रबंधक सेंथिल वेलन ने बताया कि रहमान (58) को रविवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब वह घर आ गए हैं।

इससे पहले उनकी बहन ए आर रिहाना ने उन खबरों का खंडन किया था कि रहमान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रिहाना ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी और पेट संबंधी समस्या थी।’’

दो बार ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता, जिन्हें "रोजा", "दिल से", "एंथिरन" और "स्लमडॉग मिलियनेयर" जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

रहमान के प्रबंधक ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में गर्दन में दर्द की भी शिकायत की थी।

वेलन ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘वह (रहमान) घर वापस आए हैं। वह पूरी तरह ठीक हैं। उन्हें आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था... चिकित्सकों ने कुछ जांच कीं और सबकुछ सामान्य था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड