मूसेवाला हत्याकांड: संदिग्ध जाधव ने पुलिस से कहा- हत्या के दिन गुजरात में था

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के एक संदिग्ध संतोष जाधव ने पुलिस को बताया है कि घटना के दिन वह गुजरात में था, न कि पंजाब में. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

सिद्धू मूसेवाला (Photo Credits: Twitter)

पुणे, 18 जून : प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) हत्या मामले के एक संदिग्ध संतोष जाधव ने पुलिस को बताया है कि घटना के दिन वह गुजरात में था, न कि पंजाब में. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. जाधव के दावे के बारे में पूछे जाने पर पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने कहा कि इसकी पुष्टि की जा रही है. जाधव ने अपने बयान में कहा है कि 29 मई को वह गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास एक होटल में था. मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एसपी ने कहा, ''यह उसका (जाधव का) बयान है. हमने इस दावे की पुष्टि के लिए एक टीम गुजरात भेजी है.''

जाधव और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कथित सदस्य नवनाथ सूर्यवंशी को 12 जून को गुजरात से गिरफ्तार कर पुणे लाया गया था. इस बीच, पुणे ग्रामीण पुलिस ने जाधव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 13 देसी पिस्तौल और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि उन्हें यहां नारायणगांव थाने में रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. यह मामला जुन्नार तहसील में एक फिल्टर वाटर प्लांट के मालिक से कथित तौर पर 50 हजार रुपये मांगने और धनराशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी से जुड़ा है. यह भी पढ़ें : 18 Years Of Lakshya: Farhan Akhtar ने ‘लक्ष्य’ को किया याद, Hrithik Roshan के फैंस बोले ‘मास्टरपीस’

यह पूछे जाने पर कि क्या गिरफ्तार किए गए आरोपी भी बिश्नोई गिरोह का हिस्सा हैं, तो अधिकारी ने कहा कि ये सभी जाधव से जुड़े हैं, जो बिश्नोई गिरोह से जुड़ा है. पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर जाधव और उसके सहयोगियों ने उन्हें धमकी दी है, तो वे आगे आएं और शिकायत दर्ज कराएं. पंजाब पुलिस के अनुसार, मूसेवाला की हत्या के मामले में बिश्नोई को आरोपी और षड्यंत्रकारी के रूप में नामजद किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड