खेल की खबरें | मर्रे तीसरे दौर में, किर्गीयोस ने जीत से की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कूल्हे के दो आपरेशन और कई चोटों से जूझने वाले मर्रे ने दूसरे दौर के मुकाबले में क्वालीफायर ऑस्कर ओटी को 6-3, 4-6, 4-6, 6-4, 6-2 से हराया।

कूल्हे के दो आपरेशन और कई चोटों से जूझने वाले मर्रे ने दूसरे दौर के मुकाबले में क्वालीफायर ऑस्कर ओटी को 6-3, 4-6, 4-6, 6-4, 6-2 से हराया।

दो बार के विंबलडन चैंपियन ने बाद में कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर थक गया हूं। मैं दो बार फिसलकर नीचे भी गिरा। कोर्ट अच्छा नहीं था। लेकिन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। ’’

आस्ट्रेलिया के किर्गीयोस ने 21वीं वरीयता प्राप्त युगो हम्बर्ट को 6-4, 4-6, 3-6, 6-1, 9-7 से पराजित किया। रात के कर्फ्यू के कारण यह मैच पिछले दिन पूरा नहीं हो पाया था। इसके अलावा पहले दौर के लगभग दो दर्जन अन्य मैच तीसरे दिन समाप्त हुए।

मर्रे की तरह 19 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकाविच भी तीसरे दौर में पहुंच गये। उन्होंने केविन एंडरसन को 6-3, 6-3, 6-3 से हराया।

जिन अन्य प्रमुख खिलाड़ियों ने तीसरे दौर में प्रवेश किया उनमें फ्रांसिस टिफोउ, सेबेस्टियन कोर्डा, फैबियो फोगनिनी, गरबाइन मुगुरुजा, सलोनी स्टीफन्स और इगा स्वीयातेक शामिल हैं। वीनस विलियम्स और सोफिया केनिन को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।

सोमवार और मंगलवार को बारिश के कारण पहले दौर के कई मैच तीसरे दिन पूरे किये।

किर्गीयोस के अलावा दूसरे दौर में प्रवेश करने वाले अन्य खिलाड़ियों में आर्यना सबालेंका, येलेना ओस्टापेंको, विक्टोरिया अजारेंका, मारिन सिलिच, फेलिक्स आगुर अलियासामी और टेलर फ्रिट्ज प्रमुख हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया