देश की खबरें | गाजीपुर में दहेज के लिए महिला की हत्या, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के सकरा गांव में दहेज के लिए एक महिला की उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 18 मई जिले के सकरा गांव में दहेज के लिए एक महिला की उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गाजीपुर कोतवाली के सकरा गांव के रहने वाले सुद्धु बिंद के पुत्र मनीष से नंदगंज क्षेत्र के हरखुपुर निवासी अमरदेव ने अपनी पुत्री चंदा की शादी जून 2021 में की थी।

पलिस को मिली शिकायत के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले चंदा पर दबाव बनाने लगे कि वह अपने मायके वालों से बाइक मांगकर लाये।

चंदा के पिता का आरोप है कि सोमवार को उसकी पुत्री ने झगड़ा होने की बात बताई थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी चंदा (22 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, तो वह तुरंत पुत्री के घर पहुंचे।

चंदा के पिता ने कहा कि उन्हें पता चला कि उनकी पुत्री की हत्या कर उसे पंखे से लटका दिया गया।

थाना प्रभारी विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मृतका के पति मनीष, ससुर सुद्धु बिंद, देवर आशीष तथा सास के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि हत्या की जांच की जा रही है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस