देश की खबरें | बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत प्रधान की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत प्रधान की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 17 नवंबर पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत प्रधान की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे कामदेवपुर हाट में जब अमडंगा के तृणमूल कांग्रेस पंचायत प्रधान रूपचंद मंडल फोन पर किसी से बात कर रहे थे तो हमलावरों ने उन पर बम फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि घायल मंडल को पहले एक स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और वहां से बारासात के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

कुछ दिन पहले दक्षिण 24 परगना जिले के जॉयनगर में एक अन्य तृणमूल पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गयी थी।

मंडल की मौत की खबर फैलने पर स्थानीय लोग और तृणमूल समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-34 को जाम कर दिया और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह ने इलाके का दौरा किया और क्षेत्र में तनाव फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।

सिंह ने कहा कि यह ‘सुनियोजित हत्या जान पड़ती है और पुलिस को गुनाहगारों का पता लगाना चाहिए।’’

इस सप्ताह के प्रारंभ में दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल पंचायत नेता सैफुद्दीन लस्कर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

तृणमूल प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के ग्रामीण क्षेत्रों में आतंक का माहौल पैदा कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ चुनाव से पहले तृणमूल की ताकत घटाने के एकमात्र मकसद से वे हमारे लोकप्रिय नेताओं को निशाना बना रही हैं। विपक्ष का खेल सफल नहीं होगा।’’

भाजपा नेता दिलीप घोष ने दावा किया कि इस हत्या में सत्तारूढ़ तृणमूल के ही दो गुट शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट