देश की खबरें | मेदिनीनगर में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के आप्त सचिव के माता-पिता की धारदार हथियार से हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पलामू के कुंड मोहल्ला में गत देर रात सेवानिवृत्त सैनिक राजेश्वर सिंह एवं उसकी पत्नी की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक पूर्व सैनिक एवं उनकी पत्नी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के आप्त सचिव अरविंद कुमार के माता-पिता हैं।

मेदिनीनगर, 12 अगस्त झारखंड में पलामू के कुंड मोहल्ला में गत देर रात सेवानिवृत्त सैनिक राजेश्वर सिंह एवं उसकी पत्नी की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक पूर्व सैनिक एवं उनकी पत्नी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के आप्त सचिव अरविंद कुमार के माता-पिता हैं।

पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन ने बताया कि बुजुर्ग दंपति की हत्या की जानकारी आज सुबह पुलिस को उस वक्त मिली जब दंपति के घर उनकी घरेलू सहायिका प्रातः काम करने पहुंची और उसने देखा कि पति-पत्नी घर में दो स्थानों पर खून से लथपथ पड़े हैं।

पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह स्वयं मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और उन्होंने स्वयं पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की ।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है । पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घर में पति-पत्नी के अलावा कोई और नहीं था । उनका एक बेटा अरुण कुमार चौनपुर थानान्तर्गत शाहपुर में रहता है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। अरुण पलामू जन सूचना विभाग में अनुबंधित कम्प्यूटर ऑपरेटर है जबकि उसके छोटे भाई अरविंद कुमार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के आप्त सचिव हैं।

उन्होंने बताया कि अबतक घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। घटना रात में हुई या सुबह यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

सं इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड