देश की खबरें | अमेठी में सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर की सहायिका की धारदार हथियार से हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के सगरा आश्रम (बाबूगंज) के पीठाधीश्वर स्वामी मौनी महाराज की सहायिका मीरा देवी की धारदार हथियार से सोमवार की सुबह हत्या कर दी गई।

अमेठी (उप्र), 29 नवंबर अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के सगरा आश्रम (बाबूगंज) के पीठाधीश्वर स्वामी मौनी महाराज की सहायिका मीरा देवी की धारदार हथियार से सोमवार की सुबह हत्या कर दी गई।

मृतका के पति भास्कर द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि वह गौरीगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे पंडित बाजगढ़ के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी मीरा देवी (45) पिछले 15 वर्षों से मौनी महाराज के लिए फलाहार आदि का बंदोबस्त करती थी।

द्विवेदी ने बताया कि रोज की तरह आज सुबह भी वह आश्रम गई थी और सुबह करीब छह बजे घर लौटते समय किसी ने पीछे से धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी की हत्या एक जमीनी विवाद में की गई है। द्विवेदी ने कहा कि उनका गांव पूरे पंडिताइन निवासी दो व्यक्तियों से जमीनी विवाद चल रहा था और उनके परिवार को आये दिन जान से मारने की धमकियां भी मिल रहीं थी। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की हत्या उनके उन्हीं विरोधियों द्वारा की गयी है।

उधर, सगरा आश्रम बाबूगंज के पीठाधीश्वर स्वामी मौनी महाराज ने कहा कि मीरा द्विवेदी उनके बुआ की भतीजी थी और पिछले 15 सालों से सुबह उनके फलाहार की व्यवस्था करती थी। आज सुबह आश्रम के निकट घर जाते समय उनकी हत्या कर दी गई।

महाराज ने कहा कि हमने प्रशासन को भी कई बार बताया था कि इस परिवार को खतरा है लेकिन प्रशासन द्वारा लापरवाही बरती गई और आज हत्या कर दी गई। मौनी महाराज ने अपराधियों को तुरंत पकड़ने की मांग की है।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। सिंह ने बताया कि भारी तादाद में मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और परिवार की तरफ से तहरीर आने का इंतजार है, जैसे ही तहरीर आएगी मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी और कोई भी दोषी बच नहीं पायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट