देश की खबरें | दो परिवारों के आपसी विवाद में एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मंडला जिले में दो परिवारों के आपसी विवाद में दो सगे भाइयों ने बुधवार को एक ही परिवार के छह लोगों की धारदार हथियारों से कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंडला (मध्यप्रदेश), 15 जुलाई मध्य प्रदेश के मंडला जिले में दो परिवारों के आपसी विवाद में दो सगे भाइयों ने बुधवार को एक ही परिवार के छह लोगों की धारदार हथियारों से कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना मंडला जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर बीजाडांडी पुलिस थानांतर्गत मनेरी पुलिस चौकी के मनेरी गांव में शाम को हुई।

यह भी पढ़े | Maharashtra HSC Board Exam Results 2020: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल 1 बजे होगा जारी, mahahsscboard.in पर चेक करें नतीजे.

मौके पर पहुंचे मंडला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह ने बताया, ‘‘अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन छह लोगों की हत्या हरीश सोनी एवं उसके छोटे भाई संतोष सोनी ने की है। ये दोनों आरोपी सुंदर सोनी के बेटे हैं।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने कहा- जिसे पार्टी छोड़कर जाना है वह जा सकता है, बयान पर अब रणदीप सुरजेवाला ने दी सफाई.

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने मृतकों के घर में ही उनकी हत्या धारदार हथियारों से की है।

कुशवाह ने बताया कि ये दोनों परिवार आपस में दूर के भाई हैं। उन्होंने कहा कि विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\