देश की खबरें | तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में अनुसूचित जाति के आईटी कर्मचारी की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक युवक ने अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले एक आईटी कर्मचारी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तिरुनेलवेली (तमिलनाडु), 29 जुलाई तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक युवक ने अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले एक आईटी कर्मचारी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कविन (27) चेन्नई की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करता था। रविवार को यहां सिद्धा प्रतिष्ठान के पास उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि मामले में संदिग्ध एस. सुरजीत को 28 जुलाई को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के माता-पिता दोनों ही उप निरीक्षक (एसआई) हैं।

पुलिस ने बताया कि एसआई दपंति और उनके बेटे सुरजीत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि आईटी पेशेवर कविन अपने दादा की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बात करने के लिए 27 जुलाई को एक महिला सलाहकार से मिलने केटीसी नगर गया था।

पुलिस ने बताया कि महिला के भाई सुरजीत ने उसे रोका और बातचीत के लिए घर बुलाया। उस पर भरोसा करके कविन उसके साथ वहां से निकला लेकिन रास्ते में सुरजीत ने अचानक अपना दोपहिया वाहन रोका, दरांती निकाली और कविन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि कविन ने भागने की भी कोशिश की थी लेकिन सुरजीत ने उसे पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन