देश की खबरें | मध्यप्रदेश के छतरपुर में कांग्रेस के स्थानीय नेता की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की मंगलवार-बुधवार की दरमयानी रात में कथित तौर पर धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई।

छतरपुर (मप्र), 17 फरवरी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की मंगलवार-बुधवार की दरमयानी रात में कथित तौर पर धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई।

वह छतरपुर जिले के महाराजपुर सीट के कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के सहयोगी थे।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) कमल कुमार जैन ने बताया, ‘‘घनश्याम पटेल (55) मंगलवार-बुधवार की रात को अपने खेत पर सो रहे थे। सोते में ही किसी ने धारदार हथियार से गला काट कर उनकी हत्या कर दी।’’

उन्होंने कहा कि हत्या का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जैन ने बताया कि सुबह पांच बजे के आसपास ग्रामीणों ने शव देखा।

जैन ने बताया कि मामले कि विस्तृत जांच की जा रही है।

इसी बीच, मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित ने घटना को दुखद बताया और कहा, ‘‘ घनश्याम पटेल हमारे पारिवारिक सदस्य जैसा था। हर सुख-दुख में वह हमारे साथ रहता था , उसकी हत्या बहुत दुखद है।’’

उन्होंने कहा कि सभी लोग पटेल को पसंद करते थे।

दीक्षित ने राज्य सरकार से पटेल के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू