देश की खबरें | फतेहपुर में धारदार हथियार से गला रेतकर युवती की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फतेहपुर शहर की आबूनगर पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर शुक्रवार को दिन-दहाड़े धारदर हथियार से गला रेतकर एक युवती की हत्या कर दी गई।

फतेहपुर (उप्र), एक जुलाई फतेहपुर शहर की आबूनगर पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर शुक्रवार को दिन-दहाड़े धारदर हथियार से गला रेतकर एक युवती की हत्या कर दी गई।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आबू नगर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर सरस्वती देवी (20) की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

घटना के वक्त उसका पिता प्रमात गुप्ता सदर अस्पताल के पास ठेलिया लगाए था और मां तथा भाई रिश्तेदारी में गए थे। वह मकान में अकेली थी।

उन्होंने बताया कि मां और भाई जब चार बजे मकान वापस आये, तब घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।

एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक और निगरानी दल को साक्ष्य संकलन के लिये लगाया है।

युवती के पिता ने पड़ोसियों पर हत्या करने की आशंका जाहिर की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच आरंभ कर दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज