देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में लूटपाट के दौरान हत्या, तीन लोगों को पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मंडोली इलाके में लूटपाट के दौरान 25 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह सितंबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मंडोली इलाके में लूटपाट के दौरान 25 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अभिषेक ठाकुर(21) के तौर पर हुई है, जो नंद नगरी का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि मंडोली एक्सटेंसन के रहने वाले सलमान की लूटपाट के दौरान चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। वह ज्योती नगर में नगर फाटक के पास पानी का ठेला लगाता था।

सलमान ने 31 अगस्त को रात करीब साढ़े 10 बजे अपनी मां से बात की थी जिसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

पुलिस के अनुसार, उन्हें एक सितंबर को सुबह करीब सात बजे मंडोली श्मशान के पास शव पड़े होने की सूचना मिली। सलमान का मोबाइल और कुछ नकद राशि मौके से गायब थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय टिर्के ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान ठाकुर को गिरफ्तार किया और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। हत्या लूटपाट के मकसद से ही की गई।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल चौथे आरोपी को पकड़ने का प्रयास जारी है। वह भी नाबालिग है।

पुलिस ने हत्या में शामिल हथियार और चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\