देश की खबरें | दतिया में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के दतिया जिले में अपनी दूर की रिश्तेदार नाबालिग बालिका से बलात्कार और फिर उसकी हत्या के आरोप में 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दतिया, 10 मई मध्य प्रदेश के दतिया जिले में अपनी दूर की रिश्तेदार नाबालिग बालिका से बलात्कार और फिर उसकी हत्या के आरोप में 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमर सिंह राठौर ने पत्रकारों को बताया कि अपराध रविवार और सोमवार की रात को जिले के एक गांव में हुआ। छत्रपाल रावत पर आरोप है कि उसने एक विवाह समारोह में आई अपनी दूर की रिश्तेदार नौ वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने सोमवार सुबह गोराघाट पुलिस थाने में सूचित किया कि गांव में नहर के पास झाड़ियों में एक लड़की का शव पड़ा है। मौके का निरीक्षण करने पर पता चला कि लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या की गयी।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान एक अन्य नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि पीड़िता के साथ खाट पर सोते समय उनके एक पुरुष रिश्तेदार ने शुरू में उसे ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मां के पास भाग गई जो शादी के समारोह में थी। बाद में जब वह वापस आई, तो उसने देखा की पीड़िता खाट पर नहीं थी।

उन्होंने बताया कि रावत जो कि पीड़िता का दूर का रिश्तेदार भी है, को बाद में गिरफ्तार किया गया। रावत ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म मंजूर करते हुए बताया कि वह पीड़िता को घर के पीछे ले गया और उससे बलात्कार किया।

राठौर ने बताया कि रावत ने पुलिस को यह भी बताया कि बलात्कार के बाद उसने अपराध को छिपाने के लिए बालिका की हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड