देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में युवती की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या, जीजा गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बवाना गांव में 21 साल की एक युवती के साथ उसके जीजा और दो अन्य लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

मुजफ्फरनगर, एक फरवरी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बवाना गांव में 21 साल की एक युवती के साथ उसके जीजा और दो अन्य लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मुख्य आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो साथी शुभम और दीपक अभी भी फरार हैं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने पत्रकारों को बताया कि युवती के परिजनों ने 23 जनवरी को उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आशीष के युवती के साथ अवैध संबंध थे और वह उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था।

बंसल के मुताबिक, आशीष ने शुभम और दीपक के साथ मिलकर युवती को बहलाया-फुसलाया और फिर उसे घर से दूर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बंसल के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने युवती का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सबूत मिटाने की कोशिश में आरोपियों ने युवती का शव जला दिया।

पुलिस ने दावा किया कि जांच के आधार पर आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, युवती के शव के जले हुए अवशेष बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\